पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने नमो की रैली के लिए बनाई रूपरेखा

भाजपा ने नमो की रैली के लिए बनाई रूपरेखा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
एक नोट कमल को वोट, सुजानपुर में होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहे व मिट्टी संग्रहण विषय पर विस्तार से चर्चा करने के लिए भाजपा मंडल रामपुर की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।
नमो की रैली 16 फरवरी को
प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि 16 फरवरी को सुजानपुर में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है जिसे लेकर पूरे प्रदेश की जनता में उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा के एक नोट कमल को वोट अभियान के तहत उपस्थित सभी कार्यकर्ता हर घर में जाकर 16 फरवरी को सुजानपुर में होने वाली परिवर्तन रैली में आने का निमंत्रण दें, क्योंकि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को आगामी प्रधानमंत्री बनाने का प्रण ले लिया है। अब इस प्रण को और मजबूत करना है। इसके लिए हिमाचल से भी सहभागिता होना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल से चारों सीटों पर भाजपा विजय होगी। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा रही है।
राशन का ढांचा लडखड़ाया
उन्होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल केवल बदले की भावना में ही गुजर गया है। आज हिमाचल में भी बदलाव जरूरी हो गया है। सस्ते राशन का पूरा ढांचा लडखड़़ा गया है। दूरदराज के गांव में सर्दियों का कोटा पहुंचना तो दूर मासिक राशन भी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे गरीब आदमी को दो वक्त की रोटी खाने के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर चिंतित है। प्रदेश सरकार का सारा ध्यान चुनाव पर है। बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी पीएस ध्रैक, प्रदेश सचिव नीना शर्मा, श्याम लाल, राम सिंह नेगी, मोहन लाल, रोशन चौधरी, अनिल चौहान, विजय गुप्ता, कश्मीरी जैन, आशा देवी, संतोष छट्टू, राजेंद्र द्रोहा, सुरेंद्र, विजय शर्मारोशन डोगरा, विनय शर्मा, राजेश्वरी व तिलक गोस्वामी मौजूद थे।