दरकाली में एकत्रित किया लौह व मिट्टी
रामपुर बुशहर - भाजपा महिला मोर्चा की सदस्या अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहे व मिट्टी का संग्रहण कर रही हैं। अभियान के तहत दरकाली व तकलेच में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा देवी सहित तकलेच दरकाली बीडीसी सदस्या कलावती, तकलेच पंचायत के पूर्व प्रधान मंगतराम मौजूद के अलावा अन्य कार्यकर्ताओं ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहे व मिट्टी का संग्रहण किया। मोर्चा की अध्यक्ष आशा देवी ने कहा कि गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापित किया जा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी इस प्रतिमा के निर्माण में अपना योगदान दे रहा है वह खुद को गौरवान्वित महसूस करें। इस मौके पर अविनाश, चेतराम, टीटू कायथ, मोतीलाल, सीता देवी, पूर्व प्रधान पीनू देवी उपस्थित थे।