पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला मोर्चा मोदी की रैली के लिए बनाएगी रणनीति

महिला मोर्चा मोदी की रैली के लिए बनाएगी रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला. भाजपा महिला मोर्चा की बैठक 30 जनवरी को प्रस्तावित है। दीपकमल में होने वाली इस बैठक में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की सुजानपुर में 16 फरवरी को होने वाली रैली के लिए मोर्चा रणनीति बनाएगा। महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कल्पना गौतम ने कहा कि सुजानपुर की परिवर्तन रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा निकट भविष्य में जिलों में होने वाले कार्यक्रमों में कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर चर्चा होगी। महिला मोर्चा कमल मेंहदी लगाने के कार्यक्रम को बूथ स्तर पर लेकर जाएगा। चारों संसदीय क्षेत्रों के महिला सम्मेलन करने पर भी चर्चा होगी। बैठक में पवन राणा, आशा जसवाल, कृपाल परमार, डॉ. राजीव बिंदल, बिमला कश्यप, रमा वर्मा, रश्मि धर सूद उपस्थित रहेंगी।