डॉ. राजन भारद्वाज के निधन पर शोक
शिमला - हिमाचल डेंटल ऑफि़सर्स एसोसिएशन ने डॉ. राजन भारद्वाज के निधन पर शोक जताया है। डॉ. भारद्वाज का बीते 27 जनवरी को लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव शर्मा का कहना है कि डॉ. राजन भारद्वाज जोनल डेंटल अस्पताल हमीरपुर में बतौर मेडिकल आफिसर तैनात रहे। उन्होंने 15 वर्ष तक प्रदेश को सेवाएं दी है। उनका कहना है कि उनके निधन से प्रदेश को क्षति हुई है। जिसकी पूर्ति करना मुश्किल है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।