- Hindi News
- नंती में मजदूरों पर बनाया दबाव, 9 दिन से काम ठप
नंती में मजदूरों पर बनाया दबाव, 9 दिन से काम ठप
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
रामपुर उपमंडल अंतर्गत पंद्रह बीश क्षेत्र में निर्माणाधीन 12 मेगावाट की अप्पर नंती विद्युत परियोजना में सीटू की कथित तानाशाही के चलते 21 जनवरी से निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है। नंती पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों का आरोप है कि सीटू के करीब डेढ़ दर्जन वर्करों द्वारा साइट पर कार्यरत मजदूरों को डराया-धमकाया जा रहा है और काम को ठप रखने के लिए दबाव बनाया गया है।
करीब दो करोड़ की क्षति
वर्करों द्वारा प्रबंधन को बिना सूचना दिए काम ठप करने पर अब तक कंपनी प्रबंधन को हैवी मशीनरी सहित करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हो गया है। करीब नौ दिनों से साइटों पर निर्माण कार्य ठप होने के कारण नंती पावर प्रोजेक्ट के अधिकारी बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से सीटू वर्करों के खिलाफ कार्रवाई कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग की है। कंपनी के जीएम एसके रघु ने बताया कि नंती प्रोजेक्ट में मजदूरों की समस्याओं को निपटाने के लिए मजदूर अधिनियम के तहत अप्पर नंती मजदूर यूनियन गठित की गई थी।
अनावश्यक दबाव बना रहे
साइट पर मौजूद करीब डेढ़ दर्जन वर्करों ने पिछले दिनों सीटू के नाम पर बिना किसी रजिस्ट्रेशन के एक अलग यूनियन बना ली जो कंपनी प्रबंधन व मजदूरों पर बेवजह दबाव बना रही है। कंपनी ने जिन सीटू वर्करों पर मामला दर्ज करवाया है उनमें रघुवीर, अशोक, गोपी नंद, देवेंद्र, फूला सिंह, बुधराम व सतीश सहित करीब 18 लोग हैं। जीएम ने बताया कि निर्माण कार्य बंद होने पर तमाम जिम्मेदारी सीटू वर्करों पर डाली जाए।
आंदोलन - नंती प्रोजेक्ट में सीटू के आंदोलन से कंपनी प्रबंधन परेशान, रोज 20 लाख का नुकसान
तेजधार हथियार से हमला
एसडीएम को ज्ञापन देते नंती हाइड्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी।