क्लर्क की परीक्षा ९ मार्च को
भास्कर न्यूज - शिमला
एचपी यूनिवर्सिटी मेेंं अनुबंध आधार पर भरे जाने वाले 43 क्लर्कों के लिए लिखित परीक्षा नौ मार्च को होगी। परीक्षा शिमला, मंडी, हमीरपुर और धर्मशाला सेंटरों में होगी। परीक्षा से 15 दिन पहले रोलनंबर भेजे जाएंगे। परीक्षा के लिए लगभग चार हजार अभ्यर्थियों ने अप्लाई किया है। 13 जुलाई 2012 को एचपी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्लर्कों के 43 पद विज्ञापित किए थे। अब इसके लिए लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। रजिस्ट्रार प्रो. मोहन झारटा का कहना है कि पद कांट्रेक्ट आधार पर भरे जाएंगे। रोलनंबर भेजने के बाद छात्रों को उनके परीक्षा सेंटरों के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
क्लर्कों के लिए लिखित परीक्षा देने के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को 28 फरवरी तक रोल नंबर प्राप्त हो जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को रोलनंबर तय समय पर नहीं मिलते है वह उप कुलसचिव ((भर्ती)) कार्यालय के दूरभाष नंबर 0177-2633406 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी की वेबसाइट एचपीयूएनआईवी डॉट एनआइसी डॉट इन पर परीक्षा से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।