प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अफसरों को बदला
शिमला - प्रदेश सरकार ने दो एचएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें एसी टू डीसी हमीरपुर रहे एचएएस अधिकारी सुखदेव सिंह को सब डिविजन ऑफिस बड़सर भेजा गया है। वहीं, एसी टू कमिश्नर पद पर तैनात एचएएस सोनिया ठाकुर को एसी टू डीसी हमीरपुर तैनात किया गया है। सरकार ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी है।