कृषि की जानकारी लेंगी ४२ महिलाएं
भास्क न्यूज - ठियोग
ठियोग की विभिन्न पंचायतों में बने स्वयं सहायता समूहों और पंचायतों से जुड़ीं 42 ग्रामीण महिलाओं का एक जत्था वीरवार को सात दिवसीय राज्य स्तरीय दौरे पर रवाना हुआ। आत्मा प्रोजेक्ट के तहत कृषक सलाहकार समिति ठियोग की ओर से आयोजित इस दौरे के दौरान यह महिलाएं कृषि, बागवानी और पशुापालन की उन्नत तकनीकों की जानकारी लेंगी। ठियोग के कृषि प्रसार अधिकारी एचके भारद्वाज,खंड तकनीकी अधिकारी के नेतृत्व में यह दल वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर,बजौरा और सुंन्दरनगर स्थित पशुपालन केंद्र का दौरा करेगा। ठियोग कृषक सलाहकार समिति के अध्यक्ष रोशन शर्मा ने बताया कि इस दल में ठियोग की कई पंचायतों की महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हैं ओर इस दौरे के दौरान ये महिलाएं प्रदेश के कृषि, बागवानी और पशुपालन से जुड़े वैज्ञानिकों से इस क्षेत्र में आ रही नई तकनीक की जानकारियों लेकर अपनी खेती और बागवानी को बेहतर करने का प्रयास कर पाएंगी। इस दल में क्यार पंचायत की प्रधान रीना जस्टा, सलाहकार समिति की सदस्य सावित्री कश्यप के अलावा कई पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल हैं। वीरवार को ठियोग के पौटेटो मैदान से तीन वाहनों में महिलाओं के दल को रवाना किया गया। इउन्होंने बताया कि आजकल खेती और बागवानी के कार्य कम होते हैं और वे इस खाली समय का उपयोग इस दौरे के लिए कर रही हैं।
प्रदेश के दौरे पर निकलीं ग्रामीण कृषक महिलाएं और स्वयं सहायता समूह सदस्य