पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई किसानों की समस्याएं

भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई किसानों की समस्याएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - ठियोग
भाजपा के संगठनात्मक जिले महासू की किसान मोर्चा इकाई ने अध्यक्ष प्रतापसिंह पवार के नेतृत्व में महासू क्षेत्र के किसानों और बागवानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन वीरवार को एसडीएम ठियोग के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम दिया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के अनुसार इस ज्ञापन में सरकार से किसानों और बागवानों के अधिकारों की मांग की गई है। उन्होने बताया कि किसानों को बीजों और कीटनाशकों में अनुदान मिलना बंद हो गया है। जिसके चलते किसानों बागवानों की उत्पाद लागत कई गुना बढ़ गई है। किसान मोर्चा के अनुसार दिल्ली की आजादपुर मंडी में उच्चन्यायालय के आदेशों के बाद भी किसान बागवानों से 8 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। मोर्चा ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे जंगली जानवरों को लेकर सरकार से कोई नीति बनाने की मांग करते हुए कहा है कि महासू जिला में बागवानों और किसानों को अपनी फसलें बचाना कठिन हो गया है और कृषक खेती बागवानी छोडऩे पर विवश हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर कारगर नीति बनाई जाए।