पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योग स्पर्धा में किया प्रदेश का नेतृत्व

योग स्पर्धा में किया प्रदेश का नेतृत्व

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठियोग - ठियोग के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमांदरी के दसवीं कक्षा के छात्र रोहित हेटा अहमदाबाद ((गुजरात)) में आयोजित राष्ट्रीय अंडर-19 योग स्पर्धा में प्रदेश की टीम का नेतृत्व कर लौट आया है। प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में देश भर में आठवें स्थान पर रही और रोहित हेटा ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। देवरीघाट पंचायत के समिति सदस्य बालकिशन बाली, धमांदरी स्कूल के अध्यापक प्रकाश बुंदेल और अन्य अध्यापकों ने रोहित को बधाई दी है। प्रदेश की योग टीम में सात छात्र खिलाड़ी और सात छात्राएं शामिल थी। जिला शिमला से तीन छात्र प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे।