ठियोग और कोटखाई में शराब पकड़ी
ठियोग - पुलिस थाना कोटखाई के तहत रामनगर गांव में पुलिस थाना कोटखाई के प्रभारी गौरीदत्त शर्मा ने बुधवार देर शाम गश्त के दौरान एक व्यक्ति विजय के पास 11 बोतलें अवैध शराब पकड़ी है। उधर वीरवार दिन को ठियोग थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुलिस चौकी फागू के प्रभारी एएसआई कमलनयन, मुख्य आरक्षी हेतराम, कांस्टेबल प्रेम और किरपाल ने भेखलटी गांव में छापा मार कर एक दुकानदार से 26 बोतलें अवैध शराब बरामद की। पुलिस डीएसपी सागर शर्मा के अनुसार दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।