पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉमर्स ग्रुप की चांदनी रही अव्वल

कॉमर्स ग्रुप की चांदनी रही अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रामपुर बुशहर
सीनियर सेकंडरी स्कूल नोगली में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य संसदीय सचिव नंदलाल ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल विनय सिंह नेगी ने की। आरंभ में मुख्य अतिथि ने प्रथम संस्कारण के तौर पर स्कूल के वार्षिक पत्रिका रत्नकुंज का विमोजन किया। वार्षिक पारितोषिक समारोह के दौरान स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से भष्टाचार, मंहगाईऔर बेरोजगगार जैसे दृश्य से वाहवाही लूटी। समारोह के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल विनय नेगी व के द्र प्राथमिक पाठशाला के मुख्य अध्यापिका हेमलता नेगी ने स्कूल के वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़कर मुख्यातिथि व बच्चों के अभिभावकों को एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में छात्रों ने खेल गतिविधियों के अलावा एनएसएस, एनसीसी, वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया।



इन छात्रों को किया सम्मानित

वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में छठी कक्षा की साक्षी व सिमरन, सातवीं कक्षा के विक्रांत व राहुल, आठवीं कक्षा के नीरज व समृति, नौवीं कक्षा की यशोदा व गीतांजलि, दसवीं कक्षा के घनश्याम व पूजा को सम्मानित किया। इसके अलावा जमा एक के सांइस ग्रुप के मनोज व प्रकाश, कामर्स ग्रुप के पूजा व तमन्ना, आट्र्स ग्रुप के कपिल व विरेन्द्र को सम्मानित किया। वहीं जमा दो कक्षा में सांइस ग्रुप के हरीश व दिव्या, कॉमर्स ग्रुप की चांदनी व शालू तथा आट्र्स ग्रुप के इमरान व दीपांशू को सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में सम्मानित हुए छात्र व छात्राओं मेें दीपक, अंकुश, सचिन, धीरज , नीतन, वंश, वीरेंद्र साहिल,अनीता, शीतल,रीचा ,गीता, सविता, पूजा, सुमन, अविनाश, योगराज, प्रियंका, सुमा, पवन, दुनी, मनोज , स्मृति, राहुल, साक्षी, नीकिता, आयुशी, विक्रांत, नीरज, नेहा ,कृष्णा, अरविन्द ,कपीला, वीरेंद्र, सलोचना, हर्षर्वदन, दिव्या, अनीता मेहता, शालू, रजत , इमरान, सीमरन, शीवानी, नीकिता, प्रतिभा, सुरिता, मानसी, ंअनीपमा, शील्पा, नीरज, योगराज, सोनाली, पूजा, अन्जू,सपना, नीधि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

नोगली स्कूल के समारोह में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते सीपीएस

नोगली स्कूल वार्षिक समारोह में सीपीस नंदलाल ने नवाजे मेधावी छात्र