पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बागवानी अधिकारियों की मांग पंजाब की तर्ज पर मिले स्केल

बागवानी अधिकारियों की मांग पंजाब की तर्ज पर मिले स्केल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश बागवानी सेवाएं संघ ने पंजाब की तर्ज पर टाइम स्केल जारी करने की मांग की है। संघ के अध्यक्ष डा. देविंद्र ठाकुर के नेतृत्व में शुक्रवार को कांगड़ा व हमीरपुर इकाई के बागवानी अधिकारियों ने धर्मशाला में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत करवाया।
संघ का कहना है कि पंजाब में बागवानी अधिकारियों को टाइम स्केल पंजाब की पांचवीं वित्तायोग की सिफारिशों के आधार पर वर्ष 2011 में जारी किया जा चुका है। मई 1998 तक चौथे वित्तायोग की सिफारिशों के तहत कृषि व बागवानी तथा पशुपालन चिकित्सकों का वेतनमान एक समान होता था, लेकिन इसके बाद कृषि व बागवानी अधिकारियों का ग्रेड पे पशुपालन अधिकारियों से कम कर दिया गया। इससे वेतन विसंगति उत्पन्न हुई थी। पंजाब ने इस विसंगति को वर्ष 2011 में दूर कर दिया है, लेकिन प्रदेश में इसका निराकरण नहीं हो पाया है। इसका निराकरण जल्द
होना चाहिए।
संघ ने मुख्यमंत्री से इस वर्ग को पंजाब की तर्ज पर टाइम स्केल जारी करने की मांग की है। इस अवसर पर डॉ. पीसी राणा, डॉ. रूप धीमान, डॉ. कमल नेगी, डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. सुशील अवस्थी, डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित थे।



बागवानी सेवाएं संघ ने सीएम को सौंपा मांग पत्र