पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच फरवरी तक बनाओ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

पांच फरवरी तक बनाओ सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कांगड़ा/हमीरपुर
स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में 150 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण कार्य पांच फरवरी तक पूरा करने के संबंधित आदेश कंपनी को जारी किए हैं। शुक्रवार को कौल सिंह ने निर्माणाधीन अस्पताल का निरीक्षण कर उसमें सामने आ रही खामियों को शीघ्र दूर करने के आदेश दिए। सुपरस्पेशलिटी अस्पताल का शुभांरभ करने के साथ ही यहां पर अतिरिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों व मिनिस्ट्रीयल और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
शुरू होगा प्रमोशन चैनल
स्वास्थ्य विभाग में रुका वार्ड सिस्टर्स सहित अन्य कर्मचारियों का प्रमोशन चैनल जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने हमीरपुर दौरे के दौरान अनिल सोनी की अगुवाई में मिले नर्सों के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जो पटवारी फिर नौकरी पर रखे हैं, उनकी शिकायत लिखित में आने पर नौकरी से निकाल दिया जाएगा।



स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने कंपनी को दिए आदेश