पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीला रतुआ रोग के प्रति किसानों को किया आगाह

पीला रतुआ रोग के प्रति किसानों को किया आगाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालमपुर - जिला कांगड़ा व हमीरपुर के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल में पीला रतुला लोग के लक्षण सामने आने लगे हैं। कृषि विवि पालमपुर के वैज्ञानिकों ने कहा कि गेहूं के पत्तों पर हल्दी की तरह पीले रंग के स्पॉट व पाउडर कतारों में आते ही फसल पर प्रोपीकोनाजोल 25 ईसी या टैबुकोनाजोल 250 ईसी या ट्राइडिमेफॉम 25 डब्ल्यूपी का 30 मिली लीटर रसायन 30 लीटर पानी मे घोलकर प्रति कनाल के हिसाब से छिड़काव करें।