पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडल भाजपा ने की सुजानपुर रैली पर चर्चा

मंडल भाजपा ने की सुजानपुर रैली पर चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मशाला - धर्मशाला मंडल भाजपा की बैठक बुधवार को मंडलाध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सोलह फरवरी को सुजानपुर में भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को ले जाने की रूपरेखा तैयार की गई। मंडलाध्यक्ष ने कहा कि मोदी की रैली को परिवर्तन रैली का नाम दिया गया है। बैठक में भाजपा के गृह संपर्क और एक नोट कमल को वोट अभियान पर चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का जन-जन में प्रचार कर युवाओं को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया। बैठक में मंडल पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।