- Hindi News
- इंस्पायर योजना पंजीकरण में स्कूल हैड नहीं दिखा रहे रुचि
इंस्पायर योजना पंजीकरण में स्कूल हैड नहीं दिखा रहे रुचि
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
स्कूली स्टूडेंट्स में वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए शुरू इंस्पायर अवार्ड योजना में कई स्कूल मुखिया रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एक माह से शिक्षा विभाग निजी और सरकारी मिडिल, हाई व सेकंडरी स्कूलों जरुरी दस्तोज के साथ स्कूल की अपनी ई-मेल आईडी देने को कहा जा रहा है, लेकिन अभी भी 50 फीसदी निजी स्कूलों ने और करीब 10 फीसदी मिडिल स्कूलों द्वारा यह औपचारिकता पूरी नहीं हुई है, जबकि विभाग दो बार इसके लिए दस्तावेज जमा करने की तिथि आगे सरका चुका है। अब विभाग ने 20 जनवरी की बजाय उन्हें दो दिन का और अतिरिक्त समय दिया है। काबिलेगौर है कि हर स्कूल को इस योजना में हिस्सा लेना जरूरी है।
हर स्कूल को नई सोच पर आधारित मॉडल तैयार करने के लिए एक-एक स्टूडेंट्स के साल में 5 हजार मिलते हैं। जिससे यह बात वैज्ञानिक अपने टीचरों के सहयोग लोक, समाज और देश हित में कई नई खोजों वाले मॉडल ब्लॉक से प्रदेश स्तर की प्रदशर्नियों में पेश करते हैं। अब सभी स्कूलों को इस योजना में शामिल कर लिया है, जिनके बच्चे चयनित हो कर सांइस एंड टेक्रोलॉजी संस्थान दिल्ली को गए थे, उन्हें यह राशि जारी भी हो गई है। लेकिन स्कूल हैड की सुस्ती के कारण अब ऑन लाइन योजना में कम रुचि दिखा रहे हैं। ऐसे में नन्हें बाल वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक सोच कैसे पैदा होगी।
50 फीसदी निजी स्कूलों ने अभी तक नहीं दी ई-मेल
जो स्कूल सुस्ती दिखा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट विभाग सहित एनसीईआरटी सोलन को भेज दी जाएगी। अगर भविष्य में योजना राशि का लाभ रूक जाएगा तो स्कूल हैड स्वयं जिम्मेदार होंगे।
रेणू कौशल, डिप्टी डायरेक्टर एलीमेंट्री