पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं आए सेब के प्लांट्स बागबान कर रहे इंतजार

नहीं आए सेब के प्लांट्स बागबान कर रहे इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
सेब लगने का शौक रखने वाले बागबानों को इस बार इसके प्लांट्स उपलब्ध नहीं हुए हैं। दिसंबर से ही बागबान इन पौधों का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन प्लांट की खेप बागबानी विभाग के पास नहीं पहुंची। लोअर बेल्ट के लिए पिछले साल हमीरपुर जिला को बागबानी निदेशालय से विदेशी सेब की दो बरायटियों के प्लांट्स मिले थे। इन्हें लोगों ने काफी पसंद किया था। लिहाजा इस साल कई लोग इसे लगाने की डिमांड दे रहे हैं। मगर अब विभाग इन पौधों की सप्लाई आने से मना कर रहा है। बागबान प्लांटस न मिलने से मायूस हैं। लोअर हिमाचल में भी सेब लगाने के लिए बागबानी विभाग ने ट्रॉयल तौर पर हमीरपुर जिला में पौधे बेचे थे। फ्रांस से लाई गई सेब की अन्ना और टॉरगेटस गोल्डन बैरायटियों प्लांटेशन को दी गई। 200 का पौधा मोटी सब्सिडी पर 80 के बागबानों को उपलब्ध करवाया गया। 100 से ज्यादा पौधे बेचे गए। लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया। इन्हें लो चिल्ड बेल्ट के लिए तैयार किया गया था। रामपुर से पौधे वितरित किए गए।
प्लांटेशन सीजन खत्म : सेब की प्लांटेशन का सीजन जनवरी माह तक ही होता है, लेकिन अब तक एक पौधे ऊपरी हिमाचल से यहं नहीं आया है। 31 जनवरी के बाद सीजन वैसे ही खत्म हो जाएगा।




सेब के प्लांट्स सिर्फ ट्रॉयल के लिए आए थे। इसमें कामयाबी मिलने पर ही आगे इस पर कुछ होगा। फिलहाल ऐसे प्लांटस आने की कोई योजना नहीं है।

प्रदीप, डिप्टी डायरेक्टर बागबानी हमीरपुर