पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवहन मंत्री न रखें शर्त, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ही वापस ली हड़ताल: ठाकुर

परिवहन मंत्री न रखें शर्त, मुख्यमंत्री के आश्वासन पर ही वापस ली हड़ताल: ठाकुर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
ऑल हिमाचल कमर्शियल व्हीकल संघर्ष समिति की हमीरपुर इकाई ने कहा है कि परिवहन मंत्री ने जो शर्तें रखी हैं, वह उन्हें मंजूर नहीं हैं। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली गई है। अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जो शर्तें रखी गई हैं, वह नहीं मानी जाएंगी। जिला हमीरपुर में हड़ताल का कामयाब रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी टैक्सी ऑपरेटर्ज एकता का संदेश देंगे। बुधवार को दोपहर बाद टैक्सी ऑपरेटर्ज ने हड़ताल वापस ले ली।