- Hindi News
- वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन
वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन
हमीरपुर - धर्मशाला - नेशनल लीगल सर्विसेस अथॉरिटी ((नालसा)) देश भर के प्रत्येक उपमंडल के एक गांव में लीगल सर्विसिस क्लीनिक स्थापित करने जा रही है। 24 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एवं नालसा के एगजीक्यूटिव चेयरमैन आरएम लोधा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीण लीगल एड क्लीनिकस का उद्घाटन करेंगे। जिला न्यायाधीश डीके शर्मा ने बताया कि जिला कांगड़ा के बैजनाथ, फतेहपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला के रैत आदि को वीडियो कांफ्रेंसिंग के वेबकास्ट के लिए चयन किया
गया है।