हमीरपुर - सुजानपुर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मार कर अवैध शराब पकड़ी है। एएसआई प्रेम पाल टीम के साथ गश्त पर थे। उन्होंने करोट स्थित अशोक कुमार की दुकान पर छापा मार कर, वहां से 5,250 एमएल बरामद की है। पुलिस ने बिना परमिट के शराब बेचने पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।