- Hindi News
- ‘सुरक्षा में होमगार्ड निभा रहे अहम भूमिका’
‘सुरक्षा में होमगार्ड निभा रहे अहम भूमिका’
भास्कर न्यूज - नादौन
गृह रक्षक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं तथा कई आपात स्थितियों में गृह रक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह शब्द डीसी अशीष सिंहमार ने नादौन में आयोजित गृह रक्षक दीक्षांत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि गृह रक्षक न केवल पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान दे रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय बहादुरी के साथ अपना योगदान देते हैं। इससे पूर्व गृह रक्षा वाहिनी के कमांडेंट उमापति जंबाल तथा प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी रमेश चंद ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस दीक्षांत समारोह में 66 नए जवानों ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण किया है। प्रशिक्षण के दौरान जवानों को परेड, हथियारों का प्रशिक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई गईं। कार्यक्रम के दौरान जवानों ने कई हैरत अंगेज करतब दिखाए। डीसी ने प्रशिक्षण केंद्र के भवन की रिपेयर व अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को शीघ्र मुहैया करवाने के लिए
आश्वासन दिया।