- Hindi News
- स्कूल प्रबंधन समिति को शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया
स्कूल प्रबंधन समिति को शिक्षा का अधिकार के बारे में बताया
नादौन - नादौन स्थित कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसकी अध्यक्षता मदन लाल बन्याल ने की। इस में भरमोटी, हरमंदिर, नगारड़ा तथा प्राइमरी नादौन के प्रबंध समिति के सदस्य भाग ले रहे है। शिविर में स्कूल प्रबंधन समितियों के अधिकार एवं कत्र्तव्य, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2003, स्कूल विकास योजना, सतत समग्र मूल्याकंन, सीडब्ल्यूएसएन तथा एनआरबीसीसीसी के अलावा निर्माण कार्य, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर सीआरसी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, प्रीतम सिंह, नरेश, नरेंद्र सिंह, दिनेश सहोत्रा आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।