पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में ५ दर्जन युवकों ने किया रक्तदान

कैंप में ५ दर्जन युवकों ने किया रक्तदान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - स्थानीय गांधी चौक पर भाजयुमो की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने किया। उन्होंने सुभाषचंद्र बोस के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को एकजुट होकर देश को बचाने के लिए आगे आना होगा। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये जरूरी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के प्रयास से रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में पांच दर्जन से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया। जिनमें अमन गुप्ता, अनिल परमार, चमन ठाकुर, पंकज मिन्हास, अभयवीर, विकास, अनिल परमार, चमन, पंकज, अविनाश, गौरव, सुमित, निशांत, पीयूष आदि कार्यकर्ता शामिल हैं।