- Hindi News
- बरगद व पीपल के पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध
बरगद व पीपल के पेड़ों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध
भास्कर न्यूज.सुजानपुर
नजदीकी बल्ला गांव में शादी में मातम का माहौल छा गया जब बेटी की बारात की आवभगत में लगे उसके पिता की अचानक मौत हो गई। आनन-फानन में बेटी को रात को ही उसके ससुराल विदा कर दिया गया। मृतक गुलशन के भाई बेनी चंद ने बताया कि गुलशन की बेटी की बारात बुधवार रात गांव में आई थी। मिलनी के बाद गुलशन बारातियों के डेरे से घर लौट रहा था कि रास्ते में उनका पैर पिसला और नीचे गिर गए। जिन्हें साथ चल रहे रिश्तेदारों ने उठाकर घर पहुंचाया। तबीयत बिगड़ता देख उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई। घर में छाई खुशियों के माहौल में मातम छाने की आशंका देखकर बेटी को उसके लगन के बाद रात्रि को ही ससुराल विदा कर दिया गया। जबकि मृतक पिता का अंतिम संस्कार वीरवार को किया गया। क्षेत्र में घटी इस दुखद घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है।