पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एपीएल परिवारों के चयन के लिए मांगे आवेदन

एपीएल परिवारों के चयन के लिए मांगे आवेदन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर - नगर परिषद सुजानपुर की वीरवार को हुई बैठक में खाद्य सुरक्षा बिल के तहत अति गरीब एपीएल परिवारों के चयन के लिए आवेदन लिए गए। ताकि उन्हें चयनित किया जा सके। वार्ड-1 के पार्षद विकास महाजन ने बताया कि बैठक में पिछले विकास कार्यों के बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पंचायतों को मिलने विकास फंड की तर्ज पर उन्होंने वार्ड विकास फंड की मांग की। जिस पर विचार करने की बात कही गई। बैठक में नगर परिषद की दुकानों के उपर एक हाल का निर्माण करने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा चौगान में दो बड़े गेट लगाने की भी चर्चा हुई। उपप्रधान ओंकार स्वरूप, पार्षद विकास, सुरेश, अनीता, सुनीता, सुमन और कपिल भी मौजूद रहे।