बस पेड़ से टकराई, कई हुए जख्मी
भास्कर न्यूज - सुजानपुर
हमीरपुर से सुजानपुर आ रही एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो की बस एचपी 67-7581 शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे नौहली खड्ड पुल के पास आम के पेड़ से टकरा गई, जिससे बस में सफर कर रही करीब 20 सवारियां घायल हो गईं। जिनमें 6 लोगों को रीजनल अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया है। बाकी लोगों का इलाज स्थानीय सीएचसी में जारी है। पुलिस ने ड्राइवर मुकेश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सवारियों ने बताया कि अचानक धमाके की आवाज आई तो देखा कि बस आम के पेड़ से टकरा चुकी थी। इससे अफरा-तफरी मच गई। किसी ने स्थानीय अस्पताल में सूचना दी और 108 एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल उर्मिला, लीला, जसवंत, ड्राइवर मुकेश, पुरुषोत्तम और वरूण को रीजनल अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों में संतोष गुलेरिया, विशाल, ऋषभ, तारो देवी, सुनीता, एमपी शर्मा, वंदना, लीला देवी, विनोद, प्रेम, किशोर, वेदप्रकाश, ओंकार चंद, राकेश शामिल हैं।
स्कूली बच्ची भी बैठे थे
बस में स्कूली बच्चे भी बैठे थे, जिनमें दो बच्चों को चोटें आई हैं। बाकी बच्चे सुरक्षित हैं।
सुजानपुर: एचआटीसी की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुई सवारी का इलाज करते डॉक्टर।