पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाषण प्रतियोगिता में आरती अव्वल

भाषण प्रतियोगिता में आरती अव्वल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - मां जानकी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाषण में आरती प्रथम, पोस्टर में शिवांगनी और मोनिका नेगी प्रथम रहे। लघु नाटिका के माध्यम से कन्याओं को समाज में आदर और बढ़ावा दिलाने के बारे में जागरूक किया। जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी कांता ठाकुर ने बताया कि कन्याओं की घटती संख्या समाज में चिंता का विषय है। भारत में 0-6 वर्ष में 1000 लड़कों के मुकाबले 919 कन्याएं हैं। इस अवसर पर सुलोचना देवी भी उपस्थित थीं।