पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन में बांटा

युवा कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्र को छह जोन में बांटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नादौन
युवा कांग्रेस ने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में ६ जोन बनाए हैं। युकां ब्लॉक अध्यक्ष डिंपल कटोच ने बताया कि युवाओं को पार्टी से जोडऩे के लिए व संगठन को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया है। कटोच ने बताया कि धनेटा, बड़ा, नादौन कांगू, बसारल तथा गलोड़ जोन बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोई भी युकां सदस्य बिना अध्यक्ष से सलाह लिए बिना मीडिया में बयान नहीं देगा। यदि पार्टी की सहमति के बिना कोई ऐसा बयान मीडिया में छपा तो उस व्यक्ति पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष महेद्र संधू, शशि परमार, अमित ठाकुर, विक्की शर्मा, राजीव जस्सल, जागीर सिंह, सुनील, कुमारी शैलजा आदि उपस्थित थे।