पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में बताई स्कूल विकास योजना

शिविर में बताई स्कूल विकास योजना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नादौन - गौना-करौर स्थित सीनियर सेकंडरी स्कूल में की एसएमसी के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया गया। शिविर में एसएमसी सदस्य मीरा शर्मा, सुलोचना, कुसुमलता, पिंक, सुशीला, पुष्पा, बबली, भागो, पूजा, सुनीता, माया, रंजना, सरिता, अरुणा, कमलेश, पूजा, किरण, अशोक व सीमा ने भाग लिया। स्कूल के प्रिंसिपल विजय चौधरी एवं जोगिंद्र सिंह ने प्रशिक्षण शिविर में आरटीआई, स्कूल विकास योजना, सत्त समग्र मूल्यांकन, एमडीएम एवं एसएमसी गठन जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए विस्तृत जानकारी दी। समारोह के मुख्य अतिथि डाइट के प्रिंसिपल ठाकुर सुरजीत सिंह थे। इस अवसर पर बीआरसी विकास शर्मा भी उपस्थित थे।