पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिझड़ी में लीगल एड क्लीनिक शुरू

बिझड़ी में लीगल एड क्लीनिक शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिझड़ी - क्षेत्र के लोगों को मुफ्त में कानूनी सहायता मिलेगी। इसलिए बिझड़ी पंचायत घर में लीगल एड क्लीनिक खुला है। सप्ताह में रविवार, मंगलवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन क्लीनिक खुला रहेगा। यहां एक वकील व दो पैरा वॉलंटियर सेवाएं देंगे। क्लीनिक का शुभारंभ हमीरपुर के सिविल जज निखिल अग्रवाल ने किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण लोगों को कानूनी व अन्य सहायता देना क्लीनिक का उद्देश्य है। न्यायिक प्राधिकरण द्वारा देश में एक साथ २६४८ ऐसे केंद्र खोले गए है। इन केंद्रों में न्याययिक प्रक्रिया संबंधी जानकारियों के अलावा अन्य विभागों संबंधी जानकारी हासिल की जा सकती है।