पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आप से जुड़ें

महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आप से जुड़ें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - महंगाई, भ्रष्टाचार और परिवारवाद से त्रस्त जनता आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े। यह बात पार्टी के हमीरपुर ब्लॉक के प्रभारी संजीव रणौत ने मैड़ में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का हिमाचल में भी व्यापक जनाधार बन रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता कश्मीर सिंह को 600 लोगों को सदस्यता दिलवाने के लिए सम्मानित किया। दडूही में भी एक सभा हुई। इस मौके पर सुदर्शन पटियाल, हंसराज, राजीव, रोहित, हेमराज, अजय, मीनाक्षी, सुदेश, अश्वनी, रमेशचंद डोगरा, अजीत भी मौजूद थे।