पैट की लिखित परीक्षा 2 फरवरी को
हमीरपुर - हिमाचल अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड द्वारा पैट पदों को भरने के लिए लिखित परीक्षा दो फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। बोर्ड के अवर सचिव उत्तमचंद पटियाल ने बताया कि उम्मीदवारों को बुलावा पत्र भेजे जा चुके हैं। शिमला में परीक्षा के लिए आरकेएमवी और डिग्री कॉलेज संजौली में केंद्र बनाए हैं। संजौली कॉलेज में जिन उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है उनकी रोल नंबर स्लिप पर छपवाई के दौरान गलती से जीडीसी संजौली की जगह पर जीडीसी शिमला छप गया है। वह अपना परीक्षा केंद्र जीडीसी संजौली शिमला ही पढ़ें।