हर घर से 10 रुपए वसूलेगी भाजपा
दुकानों में धूमल ने मांगे पैसे
हमीरपुर. लौह संग्रहण के बाद अब भाजपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर जाकर पार्टी के लिए धन संग्रह करेंगे। 10 रुपए प्रति घर लिया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने सोमवार को इस कार्यक्रम को लांच किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित दुकान-दुकान जा कर पार्टी के लिए धन मांगा। भाजपा आम लोगों के इस आर्थिक सहयोग से केंद्र में सरकार बनाएगी, जो हर वर्ग के हित में कार्य करेगी। एक नोट कमल को वोट कार्यक्रम के तहत जो धन एकत्र होगा, उसका 10 फीसदी प्रदेश पार्टी व बाकी मंडल के पास रहेगा। 15 दिनों के भीतर हर बूथ में इस कार्यक्रम को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।