- Hindi News
- पूर्व सैनिकों के लिए कांग्रेस सरकार ने बनाई योजनाएं
पूर्व सैनिकों के लिए कांग्रेस सरकार ने बनाई योजनाएं
हमीरपुर - कांग्रेस सरकार ने पूर्व सैनिकों तथा आश्रितों के कल्याण के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यह जानकारी सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने दी। हिमाचल सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के निदान एवं उनके कल्याण के लिए प्रयास कर रही है ताकि सैनिकों का जज्बा और हौसला बरकरार रहे, जबकि विपक्षी दलों द्वारा सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के उत्थान के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि आज तक जो भी योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं यह कांग्रेस सरकार की ही देन है।