डॉ. राजन का निधन, बेटी ने दी मुखाग्नि
हमीरपुर - रीजनल अस्पताल की डेंटल ओपीडी के डॉ. राजन भारद्वाज((46)) का सोमवार को निधन हो गया। वे कैंसर से पीडि़त थे। उनका दो साल से पीजीआई में इलाज चल रहा था। वे करीब सात साल से हमीरपुर में तैनात थे। मधुर व्यवहार के चलते वे लोगों में खास पहचान बनाए थे। अस्पताल स्टाफ और लोगों ने उनके अंतिम संस्कार में शिरकत की। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी।