पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमसी सदस्यों को योजनाएं बताई

एसएमसी सदस्यों को योजनाएं बताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमीरपुर - जोलसप्पड़ सीनियर सेकंडरी स्कूल में एसएमसी सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को शुरू हुआ। इसका शुभारंभ प्रिंसिपल विजय ठाकुर ने किया। शिविर में जोलसप्पड़, नौहंगी, जसकोट, सोहरी और बन्न स्कूलों के एसएमसी सदस्य भाग ले रहे हैं। सीआरसी राजकुमार दड़ोच ने बताया कि सदस्यों को शिक्षा का अधिकार, स्कूल विकास योजना, सतत समग्र मूल्यांकन तथा एनआरबीसी जैसे विषयों के बारे में जानकारी दी। हिंदी प्रवक्ता ने स्कूल में विकास योजना के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सोमा देवी के लिए सदस्य सदस्य रीता देवी, सोमा देवी, सागर कुमार, विजय, ममता रानी, सलमा बेगम और नीता भी उपस्थित थीं।