योजना की सफलता के लिए सहयोग जरूरी
सुजानपुर - स्वास्थ्य उपकेंद्र सुचूही में एनआरएचएम के कार्यक्रमों के बारे में स्वास्थ्य शिक्षक राम प्रशाद शर्मा ने जानकारी दी। उन्होंने मिशन के लाभों के बारे में कहा कि योजना का उद्देश्य शिशु-मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है और हर नागरिक को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करवाना है। बीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने कहा कि सरकार की कोई भी योजना जनता की सहभागिता के बिना संभव नहीं है। बड़े अस्पतालों में रोगी कल्याण समितियों का गठन किया गया है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान सुभाष राणा भी मौजूद थे।