बड़ा-सुजानपुर सड़क पर फैला कीचड़
बड़ा - बड़ा में सुजानपुर की तरफ जाने वाली सड़क पर फैले कीचड़ से कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विभाग से इस सड़क को सुधारने की कई बार मांग की गई, लेकिन सिवाय आश्वासनों के कुछ नहीं हुआ। स्थिति यह है कि सड़क पर फैला कीचड़ न केवल व्यापारियों के दुकानों के रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर रहा है, बल्कि यह स्कूल के भवन को भी क्षतिग्रस्त कर रहा है। यही नहीं प्रतिदिन इस सड़क पर दो पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। गौर है कि कस्बा में सड़क में फैले कीचड़ का मुख्य कारण यहां पानी की उचित निकासी का न होना है।