पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेद अस्पतालों में होंगे ऑपरेशन

आयुर्वेद अस्पतालों में होंगे ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
आयुर्वेद विभाग के जिला स्तरीय अस्पतालों में अब मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर्स उपलब्ध होंगे। फील्ड में कार्यरत विशेषज्ञ को वार्ड सुविधा वाले अस्पतालों में शिफ्ट करने का काम शुरू हो गया है। मरीजों को ऑपरेशन सुविधाएं भी मिलेगी।
आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज पपरोला में इस समय सभी विशेषज्ञ होने और एडवांस ओटी सुविधा होने से मेजर ऑपरेशन सुविधा मिल रही है। जिला स्तर या वार्ड सुविधा वाले अस्पतालों में विशेषज्ञ की कमी के कारण यहां ऑपरेशन रूटीन में नहीं हो पा रहे थे, वहीं उपकरणों के अभाव भी था। आई, ऑर्थो और सर्जन सहित कई विशेषज्ञ फील्ड में सेवाएं दे रहे थे। 10 बैड पर एक विशेषज्ञ उपलब्ध करवाने का काम शुरू हो गया है। डीपीसी का काम शुरू हो जाने से विशेषज्ञ डॉक्टर्स को जिलों में बड़े आयुर्वेद अस्पतालों को भेजने का क्रम शुरू हो गया है। हमीरपुर अस्पताल को तीन विशेषज्ञ पहले दौर में मिल गए हैं। सर्जरी शुरू कर दी है। आई विशेषज्ञ डॉ. केसी धीमान, पंचकर्मा डॉ. राकेश चौहान, सर्जन डॉ. जगदीश धीर ऑपरेशन कर सकेंगे।



॥विशेषज्ञ मिलने पर ऑपरेशन शुरू कर दिए हैं। ओपीडी बढ़ी है। मरीजों को माइनर ओटी सुविधा के लिए बाहर न जाना पड़े, प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ. मान सिंह ठाकुर, जिला आयुर्वेद अस्पताल हमीरपुर

एडवांस बुक

आयुर्वेद अस्पताल हमीरपुर में बढ़ते बवासीर के मरीजों को देखते हुए ऑपरेशन के लिए डेट मिलने का क्रम शुरू हो गया है। यहां डॉ. नागेंद्र पाल विशेषज्ञ हैं। फरवरी तक यहां बवासीर के मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

स्टाफ होगा पूरा

॥डीपीसी के बाद विशेषज्ञ डॉक्टर्स को अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है। आने वाले कुछ माह में एलोपैथी और आयुर्वेद अस्पतालों में डॉक्टर्स की कमी नहीं रहेगी। फील्ड में विशेषज्ञ उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं।

कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री