पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीईटी बैच वाइज टीचरों का नहीं निकला रिजल्ट

पीईटी बैच वाइज टीचरों का नहीं निकला रिजल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया बैच वाइज पीईटी का परिणाम कब निकलेगा, नियुक्ति के इंतजार में अभ्यर्थियों को करीब 3 माह हो गए हैं। लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सके हैं। जिला स्तर से डिप्टी डायरेक्टरों द्वारा विभाग से कुछ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता के बारे में क्लेरीफिकेशन मांगी थी जिस पर अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। अकेले हमीरपुर जिला में ही इसी कारण सात पदों का घोषित रिजल्ट दो अभ्यर्थियों के कारण रुक गया है। काबिलेगौर है कि प्रदेश में करीब 250 से 300 से बीच यह पद भरे जाने थे।
वादा किया था
अनिल, राजकुमार का कहना है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही पीईटी पदों के लिए बैच वाइज इंटरव्यू लेकर बेरोजगारों को नौकरी देने का वादा किया था। बिलासपुर में इस इंटरव्यू को हुए 3 माह हो गए है, जबकि हमीरपुर में भी यह इंटरव्यू दिसंबर के पहले हफ्ते में हो चुके हैं, लेकिन परिणाम घोषित कर पात्रों को नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए हैं। शिक्षा की लेटलतीफी के कारण उन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानी हो रही है।