बारिश से हुए नुकसान का मुद्दा उठाया
गलोड़ - कश्मीर पंचायत में प्रशासन जनता के द्वार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नादौन बलवीर सिंह ने की। पंचायत प्रधान मीना देवी ने बताया कि कार्यक्रम में सबसे ज्यादा मामले बारिश से डंगों और रास्तों के हुए नुकसान से संबंधित आई। करीब तीन दर्जन मामले लोगों ने एसडीएम के समक्ष उठाए। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बलदेव सिंह, अजय शर्मा, सुरेश, ध्रुवसिंह राणा और मुनीष सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।