पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूमल ने ली नमो टी स्टाल में चाय की चुस्की

धूमल ने ली नमो टी स्टाल में चाय की चुस्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि साधारण नागरिक मेहनत करे तो वह कहीं भी पहुंच सकता है। नरेंद्र मोदी चाय बेचते-बेचते प्रधानमंत्री बनने के करीब हैं। उन्होंने दुकानों में जा-जा कर कार्यकर्ताओं सहित एक नोट कमल को वोट कार्यक्रम के तहत धन एकत्र किया।
उन्होंने सुजानपुर चौक के पास प्रदेश के पहले नमो टी स्टाल का भी नामकरण का शुभारंभ किया। धूमल ने कहा कि मोदी से प्रभावित राजकुमार शर्मा ने यह पहल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग पर हर पेशे को सम्मान दे रही है। साधारण नागरिक यदि मेहनत करे तो उसे मंजिल मिल जाती है। कार्य कोई भी हो, उससे आदमी बड़ा छोटा नहीं हो जाता। कार्यकर्ताओं सहित उन्होंने टी-स्टॉल पर चाय की चुस्कियां
भी लीं।
बोर्ड बदला, दाम नहीं : यह दुकान पहले से ही चल रही है, लेकिन अब यहां मोदी की फोटो वाला नमो टी स्टॉल का बोर्ड लगा दिया गया है। चाय के दाम वहीं रहेंगे, लेकिन धूमल के शुभारंभ करते ही दुकान जरुर सुर्खियों में आ गई है।