200 पैरा लीगल वॉलंटियर प्रशिक्षित
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
समाज के कमजोर वर्गों तक कानून और अधिकारों की जागरुकता पहुंचाई जाए ताकि इन लोगों को इसका सही मायनों में फायदा मिल सके। यह बात हाइकोर्ट के जनरल रजिस्ट्रार अवतार चंद डोगरा ने टाउन हॉल में आयोजित पैरा लीगल ट्रेनिंग प्रोग्राम में कही।
डोगरा ने कहा कि घर-घर जाकर जागरुकता फैलाएं। कमजोर वर्गों में कानूनी जानकारियों का अभाव को दूर करना होगा। कई मामले ऐसे होते हैं, जो समय रहते कोर्ट में नहीं पहुंच पाते हैं और पीडि़त लोग उनमें मुआवजा होने से वंचित रह जाते हैं। इसकी वजह लोगों को कानून के बारे में पूरी जानकारियां न होना है।