हमीरपुर - शहर में बिजली लाइनों की मरम्मत के चलते 30 और 31 जनवरी को बिजली बंद रहेगी। एसडीओ बलदेव चंद ने बताया कि हीरानगर, सर्किट हाउस, कृष्णा नगर, होटल हमीर, डांग क्वाली, नादौन चौक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, एसडीएम कोर्ट इलाके में सुबह 9.00 से शाम 5.00 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।