पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे

स्टूडेंट्स को पुरस्कार बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हमीरपुर
सरकारी स्कूलों के वार्षिक समारोहों का अपना महत्व है। लेकिन कई स्कूल समारोहों को केवल औपचारिकता समझ रहे हैं। जबकि इसे स्टूडेंट्स के भीतर स्पर्धा की भावना पैदा करने के लिए शुरू किया गया है।
ये बात केसीसी बैंक के वाइस चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने सीनियर सेकंडरी गल्र्स स्कूल के वार्षिक समारोह में कही। प्रिंसिपल पुष्पा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
नेहा और सहेलियों ने सोने दे गगरुआ, चिडियां दे डार, हरेआं बागां वाली ओ मेहंदी माए नी सानू लाण दे, कुतू बला रहंदियां तितलियां गाने पर किए नृत्य ने खूब धमाल मचाया। मुख्यअतिथि ने मेधावियों और स्कूल गतिविधियों और खेलों में अव्वल रहने वाली स्टूडेंट्स का सम्मानित किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान बीआर धीमान, सुमन भारती, राजेश चौधरी, अजय शर्मा, मनोज शर्मा, राधा रानी, प्रवीण पठानिया, राकेश रानी, मीरा देवी, संजय, जोगिंद्र पठानिया, रीटा खन्ना, सुमन कपिल भी मौजूद थे।
नैतिक शिक्षा दें: राणा
हमीरपुर - टीचरों के प्रयास से स्टूडेंट्स अपनी मंजिल को पा सकते हैं। इसके लिए टीचरों और अभिभावकों को संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा। यह बात विधायक राजेंद्र राणा ने सीनियर सेकंडरी स्कूल बजरोल और हाई स्कूल धमडिय़ाणा के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्यअतिथि कही। राणा ने शिक्षकों से स्टूडेंट्स को नैतिक शिक्षा देने का आह्वान किया। मेधावियों को सम्मानित करके सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उन्होंने 3 हजार, ग्राउंड को पक्का करने के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर जिला पार्षद लेख राज ठाकुर, बजरोल प्रधान सुमना देवी, धमिडिय़ाणा प्रधान केसरी देवी, पूर्व प्रधान गुरवचन सिंह, बीडीसी सोनू कुमारी, उपप्रधान पृथ्वी चंद, बरडू राम, जैसी राम, रंगीला राम, रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर शक्ति चंद राणा, महिला विंग प्रधान ज्योति कुमारी, एसएमसी प्रधान रमेश चंद, अनंत राम, हरी चंद, रिसाल सिंह, मिलाप चंद, तारा चंद, विपिन सिपहिया, सागर रांगड़ा, मदन लाल, अनीता भी मौजूद थी।
कठियाणा स्कूल होगा अपग्रेड
सलौणी - कठियाणा हाई स्कूल जल्द ही अपग्रेड होगा। आगामी सत्र से इसे जमा दो का दर्जा दिलाया जाएगा। यह बात सीपीएस इंद्रदत्त लखनपाल ने कठियाणा स्कूल के वार्षिक समारोह में कही। यहां केसीसी बैंक की शाखा खोलने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। यहां एक रेट शेल्टर बनाने का एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। यह दोनों काम जल्द हो जाएं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 5100 रुपए दिए। प्रिंसिपल चंद्र पाल वार्षिक पढ़ी। इस अवसर पर पवन कालिया, सुरजीत कुमार, बीडीसी सुरजीत, डॉ. ख्याली राम, योगराज कालिया, सुरेंद्रा देवी, अमर सिंह, रत्न चंद , जगदीश, रघुवीर, अशोक कुमार, विशाल राणा मौजूद थे।
वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी
जाहू - मुंडखर स्कूल में पारितोषिक वितरण समारोह में कृषि उपज विपणन बोर्ड के चेयरमैन प्रेम कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रिंसिपल विद्यासागर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। स्टूडेंट्स ने संस्कृति कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि इंडोर स्टेडियम, चार दीवारी, मुख्य द्वार व कमरों के निर्माण के लिए धन का करेंगे। इस अवसर पर भूमि विकास बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, इंटक प्रधान प्रकाश, गरीब दास, एसएमसी प्रधान प्रकाश सहित कई लोग मौजूद थे।