लोगों को योजनाओं की जानकारी दें
हमीरपुर - रंगस में पंचायत प्रतिनिधियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान डॉ. बलवीर ठाकुर ने बताया कि इस शिविर का शुभारंभ बीडीओ संजीव ठाकुर ने किया। इसमें रंगस, जोलसप्पड़, कंडरोला प्लासी, बल्डूहक, नौहंगी और दंगड़ी पंचायतों के प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य भाग ले रहे हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं ताकि वह उनका भरपूर लाभ उठा सकें। इस अवसर पर रंगस पंचायत उपप्रधान फांदी खान, जोलसप्पड़ पंचायत प्रधान किशोरी लाल, उपप्रधान प्रवीण ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।