डिडवीं-टिक्कर में 18 घंटे गुल रही बिजली
हमीरपुर - डिडवीं-टिक्कर इलाके में 18 घंटों तक बिजली सप्लाई ठप रही। उपभोक्ताओं को इसकी वजह से रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार शाम 7.00 बजे अचानक बिजली चली गई। लोग विद्युत विभाग से संपर्क करते रहे, लेकिन लाइट नहीं आई। मंगलवार दोपहर करीब 1.00 बजे बिजली बहाल हुई। लोड भी काफी कम था, जिस वजह से कई लोगों के बल्ब और ट्यूब लाइट्स फ्यूज हो गई। उपभोक्ता अजय और संजय ने बताया कि दिन भर बिजली की आंख मिचौली चलती रही और देर शाम लाइट गुल हो गए। उपभोक्ता इसकी वजह से परेशान रहे।