ट्रैफिक के लिए बंद किया वैली ब्रिज
जाहू - हमीरपुर व जिला मंडी को जोडऩे वाला जाहू वैली ब्रिज जिस पर डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक खर्चा आया था यह पुल बेहद जर्जर व खस्ता हालत में है। पुल का उद्घाटन 13 जुलाई 2008 को किया था। पांच वर्ष में पुल खस्ता हालत हो गया। विभाग ने पुल के एक तरफ चेतावनी का बोर्ड लगा रखा था। इस पर ये चेतावनी अंकित थी की पुल पर से 19 टन से अधिक भार के वाहनों की आवाजाही की मनाही थी, पांच वर्षों में 19 टन से अधिक भार के वाहन, ट्राले व टिपर पुल पर गुजरते रहे। जिस पर न तो विभाग और न ही पुलिस का कोई अंकुश था। जिस कारण पुल की ये हालत हो गई।