पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल से मिली महिला समिति

राज्यपाल से मिली महिला समिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.हमीरपुर

हमीरपुर में यातायात समस्या से निजात शीघ्र ही मिलने वाली है। निर्माणाधीन बाइपास आगामी 31 मार्च से ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। लंबे समय से मुकम्मल होने की वाट जोह रहे इस 6.3 किलोमीटर की लंबाई वाले बाइपास का काम अब 95 फीसदी मुकम्मल हो गया है। केवल 800 मीटर का काम ऐसा है जिसका निर्माण ग्रेडिंग के कारण रूका था। दो माह में इसकी भी टारिंग हो जाएगी।

हमीरपुर से होकर रोजाना हजारों वाहन शहर में यातायात समस्या से जूझते हैं। ट्रैफिक जाम यहां रोज की समस्या बन चुकी है। लिहाजा नादौन से भोटा की ओर निकलने वाले तमाम वाहन अब हमीरपुर शहर में नहीं फंसेंगे।

बॉक्स

पांच साल से जारी है काम

करीब 31 करोड़ की लागत वाले इस बाइपास का निर्माण पिछले साल मुकम्मल होना था। लेकिन कई कारणों से इसमें लगातार देरी हुई। अब मट्टनसिद्ध से हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास नाल्टी रोड को क्रास करने वाली सड़क के साथ करीब साढ़े 5 किलोमीटर की सड़क मुकम्मल हो गई है। हाउसिंग बोर्ड से आगे पक्का भरो के पास जोडऩे वाला 800 मीटर की दूरी में ग्रेडिंग बेहतर न होने के कारण वह कार्य नए सिरे से किया जा रहा है। यहां की टारिंग भी 31 मार्च तक मुकम्मल कर ली जाएगी।

4 करोड़ चाहिए और

भूतल मंत्रालय ने इस बाइपास के लिए 27 करोड़ रुपए जारी किए थे। लेकिन 4 करोड़ के रिवाइज्ड अस्टीमेट के कारण यह लागत 31 करोड़ हो गई है। इस नए 4 करोड़ की नेशनल हाइवे को शीघ्र मिलने की उम्मीद है।

बॉक्स

यहां स्थित एनएच के एक्सईएन सतीश नाग का कहना है कि हर हाल में 31 मार्च को इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा। करीब साढ़े 5 किलोमीटर रोड की टारिंग मुकम्मल कर दी गई है। पुलों का निर्माण भी हो गया है। 4 करोड़ रुपए के रिवाइज्ड अस्टीमेट को केंद्र के पास भेजा गया है। मगर इसमें पैसे की कोई समस्या नहीं है। स्वीकृति मिल चुकी है। इसे यातायात के लिए खोल दिए जाने से न केवल शहरवासियों बल्कि बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी बाइपास होकर निकलने से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि यह रोड दूसरे रोड से 300 मीटर ज्यादा रहेगा। लेकिन बड़ी राहत ट्रैफिक समस्या से मिलेगी।

::::::::::विक्रम ढटवालिया